/उद्योग मंत्री ने प्रथम बार निर्वाचित विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।

उद्योग मंत्री ने प्रथम बार निर्वाचित विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।

शिमला 11 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज नई दिल्ली मंे लोकसभा सचिवालय में प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित अनुकूलन कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने अनुभव एवं संसदीय कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत करवाया।
हर्षवर्धन चौहान प्रदेश विधानसभा मंे छठी बार निर्वाचित हुए हैं और विधानसभा के लिए प्रथम बार निर्वाचित सदस्यों ने उनसे अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया था। यह कार्यक्रम लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रदेश विधानसभा के सहयोग से 10 से 12 मई, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य संसंदीय सचिव संजय अवस्थी भी इस कार्यक्रम मंे विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम मंे 21 विधायक भाग ले रहे है।