ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का दिया संदेश
बद्दी, 29 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस जिला बद्दी में विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के तहत जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित इस अभियान के अंतर्गत बद्दी पुलिस आमजन को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरूक कर रही है।
इसी कड़ी में 29 अक्टूबर को पुलिस थाना बद्दी की टीम ने लोगों को विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी।
इस दौरान लोगों को दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
बद्दी पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे अपने व्यवहार और कार्यों में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखें तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं।
पुलिस जिला बद्दी की ओर से कहा गया कि समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।








