/अर्की में आज भी शुभ मुहूर्त देख कर काटी जाती है सर्दियों के लिए बलान की लकड़ी।

अर्की में आज भी शुभ मुहूर्त देख कर काटी जाती है सर्दियों के लिए बलान की लकड़ी।

टोंर और टीमरो की लकड़ी काटने के लिए 5 से 8 तारीख तक शुभ मुहूर्त,

7 तारीख को सुबह 10:45 बजे तक का समय उपयुक्त

सोलन (अर्की )29 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

सर्दियों के आगमन के साथ ही हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ठंड से बचाव के लिए बलान (जलाने की लकड़ी) की व्यवस्था शुभ मुहूर्त में करने की परंपरा आज भी कायम है।

अर्की क्षेत्र में अनेक परिवार इस परंपरा का निर्वहन करते हुए शास्त्रानुसार शुभ मुहूर्त देखकर सर्दियों के लिए लकड़ी काटने का कार्य शुरू करते हैं।

पहाड़ी जनजीवन में सर्दियों के दौरान घरों को गर्म रखने और दैनिक जरूरतों के लिए लकड़ी का विशेष महत्व रहा है। इसी परंपरा के तहत टोंर और टीमरो की लकड़ी काटने के लिए भी शुभ समय का विशेष ध्यान रखा जाता है।

शास्त्री तिलक राज शर्मा वैद्य द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आनेवाली सर्दियों के लिए लकड़ी काटने के लिए 5, 6, 7 और 8 तारीख को शुभ मुहूर्त बताया गया है। इनमें 7 तारीख को सुबह 10:45 बजे तक का समय उपयुक्त है, जबकि शेष सभी तारीखों में पूरा दिन शुभ बताया गया है।

अर्की क्षेत्र में आज भी पारंपरिक मान्यताओं के प्रति लोगों की आस्था बनी हुई है। बदलते समय के बावजूद स्थानीय लोग अपनी पुरानी पहाड़ी परंपराओं और रीति-रिवाजों को संजोए हुए हैं।