/30 अक्टूबर को नालागढ़ के कई क्षेत्रों में 10 घंटे बिजली रहेगी बंद

30 अक्टूबर को नालागढ़ के कई क्षेत्रों में 10 घंटे बिजली रहेगी बंद

नालागढ़ 28 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

विद्युत उपमंडल नंबर-2 नालागढ़ के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 30 अक्टूबर, शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड द्वारा जारी प्रेस सूचना के अनुसार 11 केवी फीडर खेड़ा-1, खेड़ा-2 तथा जी-क्लैरिज फीडर की विद्युत लाइनों की आवधिक टेस्टिंग एवं मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

इस दौरान न्यू नालागढ़, किरपालपुर, न्यू किरपालपुर, डाडी कनियां, मुस्लिम बस्ती, राजपुरा बायपास, निहला खेड़ा सहित औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसके अतिरिक्त हिंदुस्तान, जेबी इंडस्ट्री, ड्यूकॉन, क्रिस फ्लेक्सी, मारुकी, आयोसिस रेमेडीज, सेंटिस फार्मा और लामी ट्यूब सहित संबंधित औद्योगिक इकाइयों में भी बिजली बंद रहेगी।

विद्युत उपमंडल नंबर-2 नालागढ़ के सहायक अभियंता शिव कुमार ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने की अपील की है