दो चरणों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, बोर्ड ने उपभोक्ताओं से मांगा सहयोग
सोलन, 28 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड सोलन द्वारा 30 अक्तूबर, 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी।
उन्होंने बताया कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अप्पर सूर्या विहार, राजकीय डिग्री कॉलेज, दत्ता निवास तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

इसी प्रकार, दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक नानक विला, वृंदावन कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3 और टाइप-4 सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विपुल कश्यप ने स्पष्ट किया कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से सहयोग की अपील की है








