/कुठार जोन की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

कुठार जोन की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

क्रिकेट में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ऑफिस और बीडीओ ब्लॉक इलेवन टूटू की जीत

शिमला 26 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

कुनिहार जोन में 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के तहत क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले खेले गए।

क्रिकेट में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ऑफिस और बीडीओ ब्लॉक इलेवन टोटू की टीमों ने जीत दर्ज की। वहीं, कबड्डी और वॉलीबॉल के प्रथम दौर के मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण की ओर कदम बढ़ाए।

क्रिकेट में दो मुकाबलों के परिणाम

क्रिकेट के पहले मुकाबले में शिमला रूरल

एचपीपीडब्ल्यूडी डिवीजन धामी और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ऑफिस की टीमों के बीच मैच खेला गया।

पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ऑफिस ने 124 रन बनाए, जबकि शिमला रूरल एचपीपीडब्ल्यूडी डिवीजन धामी की टीम 84 रन ही बना सकी। इस तरह पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ऑफिस ने 40 रन से जीत हासिल की।

दूसरे मुकाबले में बीडीओ ब्लॉक इलेवन टोटू ने 126 रन बनाए, जबकि जूनियर इंजीनियर इलेवन की टीम 118 रन ही बना पाई। बीडीओ ब्लॉक इलेवन टोटू ने यह मुकाबला 8 रन से जीत लिया।

कबड्डी के प्रथम दौर के परिणाम

ब्लॉक टोटू में कबड्डी के प्रथम दौर के मुकाबलों में डडोल वाईएससी, भलोह, कालीहट्टी, रामपुरी क्योंथल, पहल, ओखरू, कोहबाग, चनोग, शनोल, आनंदपुर शोगी और जनोल की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

वॉलीबॉल के प्रथम दौर के परिणाम

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रथम दौर में देवनगर, धमौन, धामी, कोहबाग और बधाई की टीमों ने जीत हासिल की।
इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की टीमों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।