/सूबाथू से दो भगोड़े अपराधी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

सूबाथू से दो भगोड़े अपराधी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

सोलन 25 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

जिला पुलिस की पीओ सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए दो भगोड़े अपराधियों को सूबाथू क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला जेल सोलन भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहमत अली (41), निवासी अर्की तथा सलीम (49), निवासी मंजयाट, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ पुलिस थाना कंडाघाट में 26 अगस्त 2023 को चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों पर महोग-चायल क्षेत्र से 25 शटरिंग प्लेटें चोरी करने का आरोप था।

मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में पेश किया था। सुनवाई के दौरान बार-बार बुलाए जाने के बावजूद दोनों आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुए, जिसके चलते न्यायालय ने 27 अगस्त 2026 को उन्हें भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।