/नालागढ़ के कई क्षेत्रों में 26 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली रहेगी बंद।

नालागढ़ के कई क्षेत्रों में 26 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली रहेगी बंद।

नालागढ़, 24 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

विद्युत उपमंडल नंबर-2 नालागढ़ के अंतर्गत 26 अक्टूबर, सोमवार को आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 66/33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सनेड़ से संचालित 11 केवी दभोटा-II फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ई. शिव कुमार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिजली बंद रहने से दभोटा, भाटियां, सनेड़, नसराली, ढाणा, ब्राह्मणमाजरा और धुंधली सहित संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

इसके अलावा बिल्कफील्ड, अगस्त इंडस्ट्री, पिवोटो, संधार यूनिट-1 व 2 तथा शिवालिक सॉलिड वेस्ट की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली बंद रखने का निर्णय आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण लिया गया है।