विधायक ने छात्रों की मांगों को शीघ्र हल करने का दिया आश्वासन
बीबीएन, 5 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के नालागढ़ से संबंधित नवनिर्वाचित वाइस प्रेसिडेंट अरमान सिंह भिंडर के निवास पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम व युवा नेता आर्यन वर्मा यूवी के नेतृत्व में छात्रों की टीम ने मुलाकात कर उन्हें निर्वाचित होने पर बधाई दी।

इस दौरान नालागढ़ के विधायक बाबा हरदीप सिंह का भी छात्रों की टीम को सानिध्य प्राप्त हुआ। छात्रों ने विधायक के समक्ष प्रदेश के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं को रखा।
विधायक बाबा हरदीप सिंह ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें शीघ्र सुलझाने का आश्वासन दिया।
विधायक बाबा हरदीप सिंह ने अरमान सिंह भिंडर को वाइस प्रेसिडेंट निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा उन्हें छात्र हित में सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों के इस प्रयास की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।


विधायक ने इस मिलन को बेहद शानदार और यादगार बताया।
इस अवसर पर युवा नेता आर्यन वर्मा यूवी, हर्ष सैनी, धैर्य सचदेवा, दीवरान बेदी, मृत्युंजय मल्होत्रा, हरकरण भिंडर, अक्षित शर्मा, अरमान शर्मा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।








