/रामशहर में 300 दीप जलाकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

रामशहर में 300 दीप जलाकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

सोलन (रामशहर)18 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का 76वां जन्मदिन रामशहर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ रामशहर बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित डाकघर परिसर में करीब रात 9 बजे 300 दीप जलाए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर ने प्रधानमंत्री द्वारा देश में करवाए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।