सोलन (दाड़लाघाट), 17 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दाड़लाघाट के चम्माकड़ी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए फल एवं मिठाइयां वितरित कीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन, उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं दाड़लाघाट मंडल महामंत्री नरेंद्र हांडा, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष कमल कुमार, एससी मोर्चा महामंत्री देवेंद्र रघुवंशी, मन की बात प्रमुख हेमराज, बूथ पालक हेमराज भारद्वाज सहित चंद्रप्रकाश, मनीष भारद्वाज, राहुल भारद्वाज, राजेश कुमार, जीत राम, लाइक राम, मदन कुमार, महेंद्र, अचिंत, निशांत राज, हेमंत कुमार, कृष्णा देवी एवं अनु देवी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।







