/एंटी चिट्टा वॉकथॉन के लिए ऊना पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

एंटी चिट्टा वॉकथॉन के लिए ऊना पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

ऊना, 16 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को एंटी चिट्टा वॉकथॉन में भाग लेने के लिए ऊना पहुंचे।

ऊना पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायकगण और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

एंटी चिट्टा वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशा विरोधी संदेश को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों और युवाओं के भाग लेने की संभावना है।