सोलन(अर्की), 16 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुए के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में तहसील अर्की के ग्याना गांव में मंगलवार देर रात तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे ग्याना गांव निवासी हीरालाल अपनी वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया जिस में घायल हो गया जिसे अस्पताल ले क्या गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हीरालाल पिछले कई वर्षों से वेल्डिंग का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में सक्रिय खूंखार तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।








