/नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक

नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक

चम्बा, 15 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लैटरल एंट्री चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय समिति के संयुक्त आयुक्त (कार्मिक) नयन किशोर पटेल ने बताया कि जिले के दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी व्यापक रूप से पहुंचाई जा रही है, ताकि पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकें।

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं की लैटरल एंट्री चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को आयोजित की जाएगी।

पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया गया है।