पिंजौर, 15 सितंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा ।
पिंजौर की शिव कॉलोनी, हनुमान मंदिर के नजदीक रहने वाली रीता रवानी आज प्रातः घर से बिना बताए चली गईं। उनके पति मनोज रवानी ने हिम नयन न्यूज को यह जानकारी देते हुए बताया कि रीता रवानी घर पर अपने तीन बच्चों को छोड़कर गई हैं।

मनोज रवानी के अनुसार, घर से निकलते समय रीता रवानी ने गहरे हरे रंग का कुर्ता-सलवार पहना हुआ था और दुपट्टा नहीं लिया था। परिजनों द्वारा कालका-पिंजौर क्षेत्र में उनकी तलाश की जा चुकी है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रीता रवानी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
📞 9805279472
📞 7018211078










