/खेडा में गणपति पूजा का आयोजन, आज भंडारे का कार्यक्रम

खेडा में गणपति पूजा का आयोजन, आज भंडारे का कार्यक्रम

नालागढ़, 15 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

नालागढ़ उपमंडल के ग्राम पंचायत खेडा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में खेडा कमेटी की ओर से गणपति पूजा का आयोजन किया गया। पूजा कार्यक्रम गत सोमवार, 14 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से आयोजित हुआ।

खेडा कमेटी और क्षेत्रवासियों ने गणपति पूजा में शामिल होकर भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया । आयोजन के तहत आज मंगलवार, 15 सितंबर को दोपहर 4 बजे भंडारे का आयोजन किया गया।


सनातन के घर ,आयोजन स्थल पर धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना हुआ है।इस कार्यक्रम के आयोजन में जालंधर, मुक्ति कांत रामकेश, प्रकाश, सनातन , रूद्र प्रकाश नायक,संजीव विश्वाल ,नव किशोर शकील और खुर्शीद सहित अन्य लोगों का मुख्य सहयोग रहा।यह कार्यक्रम पिछले कई दशकों से खेड़ा सिद्धार्थ मिल के पास आयोजित किया जा रहा है।


आयोजकों ने बताया कि गणेश भगवान की स्थापना के बाद एक़ सप्ताह तक पूजार्चना के पश्चात विसर्जन किया जाएगा।