/ठियोग घटनाक्रम में पुलिस की कार्रवाई जारी, दो और आरोपी गिरफ्तार

ठियोग घटनाक्रम में पुलिस की कार्रवाई जारी, दो और आरोपी गिरफ्तार

अब तक तीन अभियोगों में 25 आरोपियों की गिरफ्तारी

शिमला, 16 सितंबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

शिमला जिले के
ठियोग क्षेत्र में घटित घटनाक्रम से संबंधित तीन अभियोगों में शिमला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस के अनुसार, मामले में पहले ही 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

इसी कड़ी में पुलिस थाना ठियोग की टीम ने 15 सितंबर 2026 को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियोग संख्या 117/2026, दिनांक 17 अगस्त 2026, में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए रजत राठौर (28), निवासी ठियोग, तथा रोहित हेट्टा (30), निवासी ठियोग को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को ACJM न्यायालय, ठियोग के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, ठियोग घटनाक्रम से संबंधित तीनों अभियोगों में अब तक कुल 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामलों में आगामी जांच और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जारी है।

शिमला पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं में कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।