जयराम ठाकुर की माता ने जलाया आशीर्वाद का दीया।
शिमला 18 सितंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की माता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद का दीया जलाया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए मंगलकामना की।
इस भावपूर्ण पहल को “एक दीया आशीर्वाद का” संदेश के साथ साझा किया गया।

परिजनों एवं समर्थकों ने भी प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घ जीवन की कामना की।










