/न्यू नालागढ़ में झाड़ियों से 21 वर्षीय नानोवाल के युवक का शव बरामद।

न्यू नालागढ़ में झाड़ियों से 21 वर्षीय नानोवाल के युवक का शव बरामद।

नालागढ़ 2अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत न्यू नालागढ़ क्षेत्र में झाड़ियों से एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है।

मृतक की पहचान अकबर पुत्र मुस्ताक, निवासी गांव नानोवाल, डाकघर खेड़ा, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के पास से एक सिरिंज भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान उसके ताया द्वारा की गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत्यु से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।