रामपुर, 2 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
शिमला जिले के पुलिस चौकी सिटी रामपुर की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुराना बस अड्डा रामपुर स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप से दो युवकों को करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान आशीष मेहता (28) पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर सिंह, निवासी तहसील निचार, जिला किन्नौर तथा दिव्यांशु (20) पुत्र प्रेम चंद, निवासी तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
इस मामले में पुलिस थाना रामपुर में 1 अक्तूबर 2026 को अभियोग संख्या 105/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 में मामला दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।










