नई दिल्ली 10 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) ने अपनी द्विभाषी पाक्षिक पत्रिका ‘सजग भारत’ एवं ‘Vigilant India’ के प्रचार-प्रसार के लिए संदेश जारी किया है। इस संबंध में ब्यूरो की ओर से विभिन्न मंत्रालयों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों तथा पुलिस के अन्य कार्यालयों को पत्रिका की जानकारी साझा की जा रही है।
ब्यूरो के महानिदेशक आलोक मित्तल, भा. पु. से., द्वारा जारी संदेश के अनुसार, ‘सजग भारत’ एक पाक्षिक प्रकाशन है, जिसके नवीनतम अंक की सॉफ्ट कॉपी संबंधित पाठकों के साथ साझा की जा रही है।
पत्र में पाठकों से आग्रह किया गया है कि वे पत्रिका को अधिक उपयोगी एवं सार्थक बनाने के लिए अपने सुझाव और प्रतिक्रियाएं आधिकारिक ईमेल sajag-bharat@bprd.nic.in पर भेजें।
पत्रिका में पुलिस व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इसका उद्देश्य सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।




