शिमला 24 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
सहज योग परिवार हिमाचल प्रदेश ने शिमला निवासी राजीव सूद के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। याद रहे राजीव सूद नारी शक्ति की हिमाचल प्रदेश राज्य समन्वयक वीणा सूद के पति थे।
रविंदर मनहास एवं समस्त सहजा योग परिवार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्री माताजी के पवित्र श्रीचरणों में प्रार्थना की है।
उन्होंने कहा कि राजीव सूद को प्रेम, सम्मान और स्नेह के साथ हमेशा याद रखा जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित गणेश पूजा सेमिनार के दौरान उनसे हुई मुलाकात की स्मृतियां सदैव हृदय में रहेंगी।
सहज योगा परिवार ने प्रार्थना की कि श्री माताजी इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव सूद का अंतिम संस्कार 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे कनलोग (शिमला) में किया जाएगा।
हिम नयन न्यूज़ परिवार भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।
ॐ शांति। जय श्री माताजी।







