शिमला, 30 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
टूटू ब्लॉक में महिला कबड्डी प्रतियोगिता के तहत 30 अक्टूबर को पहले और दूसरे दौर के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों की महिला कबड्डी टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों दौर के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

पहले दौर के मुकाबलों के परिणाम
पहले दौर में पाहल ने नेरी, कनेची कोट ने एमएम बयचड़ी, मयली जेजड़ ने सनयोगिनी चनोग, गड़ावग ने जठिया देवी, बोवली बथवाना ने छलहोग बडुआ, शामलाघाट कांडा ने टोटू, छलहोग ने धमून, फागेड़ा गलोट ने डिडोघाटी जनोल, ओखरू ने मरहावग घंडल, कोहबाग ने हलोग धामी, चेतना थड़ी ने रंघाव कोट तथा टिकरी देवनगर ने घारोग नेहरा की टीम को पराजित किया।

दूसरे दौर के मुकाबलों के परिणाम
दूसरे दौर में पाहल ने चेतना मूलबारी, कनेची कोट ने मयली जेजड़, गड़ावग चयली ने बोवली बथमान, पधेंच ने कांडा शामलाघाट तथा पनेश फागेड़ा ने छलहोग की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

इन मुकाबलों के परिणामों से क्षेत्र में महिला कबड्डी के प्रति बढ़ते रुझान और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिल रहे प्रोत्साहन की झलक देखने को मिली।








