यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय।
चंडीगढ़, 30 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
पीजीआईएमईआर (PGIMER), चंडीगढ़ के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर डॉ. कुशलजीत सिंह सोढ़ी को एशियन ओशियनिक सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी (AOSPR) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
इस पद पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पीजीआई चंडीगढ़ सहित देश के चिकित्सा एवं शोध जगत में खुशी की लहर है।
डॉ. सोढ़ी का निर्वाचन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित सोसायटी की 24वीं वार्षिक वैज्ञानिक बैठक के दौरान हुआ। उनका चयन बाल चिकित्सा इमेजिंग, अनुसंधान और अकादमिक क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
डॉ. कुशलजीत सिंह सोढ़ी वर्तमान में इंडियन सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी (ISPR) के अध्यक्ष तथा वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ पीडियाट्रिक इमेजिंग (WFPI) के उपाध्यक्ष भी हैं।
एशियाई स्तर की इस प्रतिष्ठित संस्था की अध्यक्षता हासिल करने वाले पहले भारतीय के रूप में उनका निर्वाचन भारतीय चिकित्सा विशेषज्ञता और शोध क्षमता को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाली उपलब्धि है।








