/रेडक्रॉस मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने बांधा समां।

रेडक्रॉस मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने बांधा समां।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और विधायक राम कुमार चौधरी ने भी लिया कार्यक्रमों का आनंद।

बद्दी 29 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

बद्दी में आयोजित जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला-2026 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी संगीत के रंगों से सराबोर रही। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

उनके गीतों पर उपस्थित दर्शक झूम उठे और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता, लेडी गवर्नर श्रीमती बिंदु गुप्ता तथा दून के विधायक श्री राम कुमार चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के माध्यम से जहां सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश दिया जा रहा है, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए हिमाचल की सांस्कृतिक परंपराओं और मनोरंजन को भी बढ़ावा मिल रहा है।