रामपुर (शिमला), 29 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
माननीय विशेष न्यायाधीश, किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने 6.16 ग्राम हेरोइन बरामदगी से जुड़े मामले में आरोपी राजा नेगी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
आरोपी की ओर से उनके अधिवक्ता ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे 28 नवंबर 2026 को सुनवाई के बाद अदालत ने अस्वीकार कर दिया।
पुलिस थाना रामपुर, जिला शिमला में इस मामले में 5 सितंबर 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर संख्या 92/2026 दर्ज की गई थी।
आरोपी राजा नेगी पुत्र जगदीश चंद, निवासी गांव एवं डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला का रहने वाला है।









