PIT-NDPS एक्ट के तहत एक और आरोपी डिटेन, मॉडल सेंट्रल जेल कंडा भेज।
शिमला 29 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए शिमला पुलिस ने PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को डिटेन किया है।
पुलिस ने 28 नवंबर 2026 को हितेश ठाकुर (31), पुत्र प्रताप ठाकुर, निवासी गांव एवं डाकघर धार गौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई निरोधक प्राधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP), CID, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी निरोधक आदेश के अनुपालन में की गई। आदेश के तहत आरोपी को पुलिस थाना झाकड़ी क्षेत्र से डिटेन कर मॉडल सेंट्रल जेल, कंडा भेज दिया गया।
शिमला पुलिस के अनुसार, PIT-NDPS एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई सहित अब तक कुल 53 व्यक्तियों को निरुद्ध किया जा चुका है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










