शिमला, 29 नवंबर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी में एक बस से 14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में जम्मू-कश्मीर निवासी आरिफ हुसैन तथा रोहड़ू के लोअर कोटी निवासी नेहा उर्फ सोनू शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर को शिमला पुलिस के स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी चंडीगढ़ से एक बस में भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शिमला की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शोघी में बस को रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
मामले में पुलिस थाना बालूगंज में FIR नंबर 263/26 दिनांक 28 नवंबर 2026 को धारा 21 व 29 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।









