/कंडाघाट में टैक्सी सवार दो युवक 36.97 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

कंडाघाट में टैक्सी सवार दो युवक 36.97 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

दोनों आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस कर रही पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच

सोलन (कंडाघाट) 29 नवम्बर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कंडाघाट क्षेत्र में एक किराये की टैक्सी से 36.97 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने टैक्सी में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कंडाघाट क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक किराये की टैक्सी को जांच के लिए रोका गया।

तलाशी लेने पर उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से कुल 36.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरि सिंह (30), पुत्र जिया लाल, निवासी गांव शानी, डाकघर तांदी, तहसील आनी, जिला कुल्लू तथा संजय उर्फ बाबू (24), पुत्र बन्दे कजर, निवासी PWD कॉलोनी के समीप, पाट बंगला, रामपुर बुशहर, जिला शिमला के रूप में हुई है।