नालागढ 20 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
हिन्दु धर्म में जंगम का अहम स्थान है और यहां पर इन लोगो की पौशाक आज भी सभी बाबाओ से भिन्न देखी जा सकती है । हरियाणा राज्य से सम्बन्ध रखने वाले इन जंगम ने आज उत्तरी भारत के सभी जगहो पर अपने अपने डेरे बना लिए है ,और शिव विवाह तथा शिव पार्वती की गाथाओ को गा गा कर सुनाने के साथ साथ समय समय पर अन्य धार्मिक कार्यो को भी अंजाम देते रहते है ।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के बुंगा साहिब नूरपुर बेदी रोड पर लाली जंगम एवम् पार्टी ने अपना लगभग स्थाई ठिकाना बना लिया है जहां पर वह शिव कथा वाचक तथा गायन का कार्य करते रहते है ।
यह जानकारी देते हुए लाली जंगम ने बताया कि पिछले दिनो शिव जंगमो द्वारा रेलवे फाटक नूरपुर बेदी रोड बुंगा साहिब में तीसरा विशाल भंडारा भ आयोजित किया गया था, जिसमें इलाके के श्रघ्दालुओ ने भाग लिया था । उधर इन दिनो लाली जंगम एण्ड पार्टी जो मूल रूप से पिहोवा कुरूक्षेत्र के निवासी है, नालागढ से हो कर देहरादून तथा अन्य स्थानो पर शिव गाथा को सुनाते हुए केैदार नाथ बदरीनाथ यात्रा पूर्ण करके शिवधाम पर पूजार्चना करेगे

यहां लाली जंगम ने हिम नयन न्यूज को बताया कि वह हरसाल शिव तीर्थो पर जाते है अमर नाथ ,मणीमहेश तथा बद्री नाथ -केदार नाथ धामो पर हर साल जाना रहता है । इस बार इनकी टीम में पांाच जन नालागढ क्षेत्र में शिव कथा गा कर दक्षिणा ग्रहण कर रहे है ।










