/उत्तर प्रदेश से आ कर औधोगिक नगरी में जुआ खिलाने वालो के विरूघ्द जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही

उत्तर प्रदेश से आ कर औधोगिक नगरी में जुआ खिलाने वालो के विरूघ्द जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही

नालागढ 23 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

गत दिवस पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा चक्कां रोड पर गश्त के दौरान आरोपी संजय कुमार निवासी उ0प्र0 के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जो कि चक्कां रोड पर ठेका शराब के सामने लोंगो को जुआ खेलने के लिए उत्प्रेरित कर रहा था । उक्त आरोपी से तालाशी के दौरान 5910 रूपये व पर्ची दड्डा सट्टा बरामद की गई ।

उधर पुलिस थाना मानपुरा की टीम द्वारा प्ज्ब् चौक पर गश्त के दौरान आरोपी राम किश्न निवासी उ0प्र0 के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जो कि उपरोक्त स्थान पर लोंगो को जुआ खेलने के लिए उत्प्रेरित कर रहा था । उक्त आरोपी से तालाशी के दौरान 1930 ध्. रूपये व पर्ची दड्डा सट्टा बरामद की गई ।
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस उप कप्तान प्रियंक गुप्ता ने बताया कि यह अभ्ज्ञियान आगे भी जारी रहेगा ।