नालागढ 06 नवंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो

दून विधान सभा चुनाव क्षेत्र में राजनैतिक पार्टियो का प्रचार पूरे जोरो पर है । आज कांग्रेस प्रत्याशी राम चौधरी ने बद्दी के हिमुडा कालोनी तथा बसंती बाग में नुक्कड सभाऐ आयोजित की । हिम नयन न्यूज के विशेष सर्वे के अनुसार इन नुक्कड सभाओ में लोगो ने राम चौधरी का मालाए अर्पण करके स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे भी लगाए ।

इस दौरान हिमुडा कॉलानी मी महिलाओ ने भी अपनी समस्याओ को प्रत्याशी के समक्ष रखा और चुनाव के बाद भी उनकी खेर खबर पूछने की बात की ।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने उनके जीतने पर सारी समस्याओ का समाधान करने का आश्वासन दिया और लोगो द्वारा उनका इतना बढ चढकर स्वागत करने के लिए उनका आभार जताया ।

इस मौके पर इस वार्ड के पार्षद हिमुडा कालोनी की वैलफेयर सोशायटी के प्रधान तथा अन्य गण मान्य व्यक्ति मौजुद रहे ।










