/हिमाचल में सक्रब टायफस से 102 लोग सक्रमांकित । अर्की निवासी एक 35 वर्षीय महिला की आईजीएमसी में मौत

हिमाचल में सक्रब टायफस से 102 लोग सक्रमांकित । अर्की निवासी एक 35 वर्षीय महिला की आईजीएमसी में मौत

प्रशासन की लोगों से एहतियात बरतने की अपील

शिमला 22 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


हिमाचल में प्रकृतिक आपदा आने के बाद महामारियो का दौर भी शुरू हो गया है । भारी बरसात के चलते सक्रमांकित रोग लोगो को अपनी चपेट में ले रहे है टाईफाईड व डेण्गू जैसी बिमारियां आम बात हो गई है हिमाचल में इन बिमारियो के अलावा सक्रब टायफस से भी लोगो की जान के लिए खतरा पैदा हो गया है हिमाचल में भी 102 लोग सक्रब टायफस ने हिमाचल के कई लोगो को अपनी गिरफत में ले लिया है । मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में लगातार स्क्रब टायफस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। सक्रब टायफय से संक्रमित 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह मौत राजधानी शिमला में स्थित आईजीएमसी अस्पताल में हुई है।

शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल राव ने इस बात की पुष्टि करते हुए पत्रकारो को बताया कि महिला जिला सोलन में अर्को की रहने वाली है और जब महिला को भर्ती किया गया था तो उस दौरान महिला को बुखार के साथ कुछ दिमागी लक्षण भी थे।महिला का स्क्रब टायफस का टेस्ट 19 अगस्त को पॉजिटिव आया था तथा इन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया यह बुखार के साथ इनको परिवर्तित चेतना के लक्षण पिछले दो तीन दिनों से थे। स्क्रब टाइफस बुखार के संक्रमण के कारण उन्हें पूरे शरीर में संक्रमण था और उनके महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अभी तक 528 लोगों के टैस्ट किए गए है और 102 लोग अभी तक इससे संक्रमित हो चुके है। प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।