शिमला 21 अगस्त ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी विदित चौधरी 21 से 23 अगस्त तक रामपुर और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वह कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस की ओर से जारी दौरा कार्यक्रम में उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरी कृष्ण हिमराल तथा DCC शिमला ग्रामीण के प्रभारी महासचिव रमेश ठाकुर भी रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त को विदित चौधरी सुबह 9 बजे शिमला से सड़क मार्ग से रामपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर करीब 1 बजे रामपुर पहुंचेंगे।
यहां रामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद वह सराहन में रात्रि ठहराव करेंगे।

22 अगस्त को सुबह 9 बजे सराहन से ननखड़ी के लिए रवाना होकर वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रामपुर लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।
23 अगस्त को सुबह 9 बजे रामपुर से रोहड़ू के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे रोहड़ू पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

बैठक के बाद दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे और शाम करीब 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचने का कार्यक्रम है। रात्रि ठहराव हिमाचल भवन, चंडीगढ़ में रहेगा।
कांग्रेस के इस दौरे को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विदित चौधरी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों के लिए सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है और पार्टी की ओर से बूथ एवं विधानसभा स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है।









