शिमला 19 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /नयना वर्मा
हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के में विकास कार्यों में करोड़ों रुपये की धनराशि के दुरुपयोग के मामले में पंचायत प्रधानों और अधिकारियों के खिलाफ वसूली नोटिस जारी किए गए हैं। यह अनियमितताए मासिक ऑडिट रिपोर्ट में उजागर हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में पंचायतों में विकास कार्यों में करोड़ों रुपये की धनराशि के दुरुपयोग के मामले में पंचायत प्रधानों और अधिकारियों के खिलाफ वसूली नोटिस जारी किए गए हैं। पंचायतीराज विभाग ने पंचायतों के माध्यम से करीब 150 जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के विरुद्ध बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 13 विकास खंडों से करीब 1.83 करोड़ रुपये की धनराशि में गड़बड़ियां पाई गई हैं। तत्कालीन पंचायत प्रधान, पूर्व प्रधान, सचिव एवं तकनीकी अधिकारियों से भी वसूली की जानी हैं। इसके अलावा कई पूर्व प्रधानों पर भी गाज गिरना लगभग तय है।
गौरतलब है कि गांवों की तरक्कीए विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए ग्राम निधि में पंचायतीराज विभाग की ओर से करोड़ों की राशि जारी की जाती है। अक्तूबर 2023 की मासिक ऑडिट रिपोर्ट में ग्राम पंचायतों में दोबारा अनियमितता उजागर हुई है। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से कार्य के लिए जारी राशि के दस्तावेजों में गड़बड़ियां पकड़ी गईं है











