मुख्याघ्यापिका व शिक्षको ने बच्चो के बेहतर भविष्य व वर्ष 2024 के लिए दी शुभकामनाए ।
सोलन ( अर्की ) 30 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

सोलन जिले के राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में गत दिवस 2023 के अन्तिम दिवस पर स्कूल की सभी कलासो का रिजल्ट घोषित किया गया । मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका सभी शिक्षक स्टाफ व एसएमसी के प्रधान व सदस्यो के अलावा बच्चो के अभिावको भी मौजूद रहे । यह एक वार्षिक कक्षा परिणाम र्काक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया गया जिस की अध्यक्षता स्कूल की मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा द्वारा की गई ।

इस कार्यक्रम का संचालन गणित के अध्यापक यशपाल वर्मा द्वारा किया गया उन्होने सभी अभिभावको का स्वागत व आभार जताया । उन्होने अभिभावको से शिक्षा संवाद किया । बच्चो के जीवन को बेहतर बनाने में शिक्षको व अभिभावको का योगदान उस पर भी चर्चा की गई । उनहोने अभिभावको से शिक्षा सम्वाद के महत्व को भी समझाया तथा अगली कक्षाओ को उतीर्ण छात्रो को आगामी वर्ष 2024 की शुभकामनाए दी ।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक भूपेन्द्र कुमार शास्त्री, पवन कुमार,श्रीमति सरोज कुमारी,श्रीमति अतिबाला उपस्थित रहे।
अंत में सभी अभिभावकों और बच्चों को भोजन भी करवाया गया।










