मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल,मामला दर्ज।
नालागढ़ 8 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी के थाना मानपुरा में गत दिवस एक सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया, जिसमें शिकायतकर्ता हेम राज निवासी गांव रंजनी, डाकघर संघणी, थाना किहार, तहसील सलूणी, जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश द्वारा बताया गया कि वह और उसका सहकर्मी प्रशान्त कम्पनी नन्दपुर में कार्यरत हैं, सुबह ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल HP40D-1198 पर अपने क्वार्टर की ओर जा रहे थे। जब वे खेडा के निकट सिद्धार्था स्पिनिंग मिल्स के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार ट्रक (PB03AP-0988) ने गलत दिशा में आकर सामने से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर में प्रशान्त ट्रक के फ्रंट बम्पर में फंस गया और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, परंतु ट्रक को स्थानीय लोगों द्वारा खेडा बस अड्डा पर रोक लिया गया था।
मामले में आगामी अनवेषण कार्यवाही जारी है।






