सोलन (कण्डाघाट), 31 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
पंचायत समिति कण्डाघाट के विभिन्न वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कई वार्डों में उम्मीदवारों के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला, जबकि वार्ड नम्बर-7 हिन्नर से रतनी देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुईं।
विजयी उम्मीदवारों की सूची
वार्ड नम्बर-1 छावशा : अंजनेश कुमारी
वार्ड नम्बर-2 तुन्दल : प्रोमिला कश्यप
वार्ड नम्बर-3 बीशा : हेमन्त कुमार
वार्ड नम्बर-4 बांजणी : इंदिरा देवी
वार्ड नम्बर-5 चायल : महेश इंद्र
वार्ड नम्बर-6 धंगील : सुरेन्द्र कुमार
वार्ड नम्बर-7 हिन्नर : रतनी देवी (निर्विरोध)
वार्ड नम्बर-8 क्वारग : ज्ञान चंद
वार्ड नम्बर-9 सिरीनगर : राजविंद्र कौर
वार्ड नम्बर-10 देलगी : बीना देवी
वार्ड नम्बर-11 कोट : नारायणी देवी
वार्ड नम्बर-12 ममलीग : भगत राम
वार्ड नम्बर-13 सतड़ोल : ममता देवी
वार्ड नम्बर-14 सायरी : भागेश राठौर
वार्ड नम्बर-15 कनैर : अंजना ठाकुr
वार्ड नम्बर-4 बांजणी में इंदिरा देवी ने मात्र 5 मतों से विद्या देवी को हराया। इंदिरा देवी को 638 और विद्या देवी को 633 मत मिले।
वार्ड नम्बर-2 तुन्दल में प्रोमिला कश्यप ने डिंपल को केवल 7 मतों से पराजित किया।
वार्ड नम्बर-11 कोट में नारायणी देवी ने चंद्र कला को 21 मतों से हराकर जीत दर्ज की।
सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले विजेता
वार्ड नम्बर-10 देलगी से बीना देवी को 993 मत मिले।
वार्ड नम्बर-6 धंगील से सुरेन्द्र कुमार को 989 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नम्बर-9 सिरीनगर से राजविंद्र कौर को 889 मत मिले।
पंचायत समिति कण्डाघाट के चुनाव परिणामों के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कई स्थानों पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।





