नालागढ़/बद्दी, 6 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 07 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि इस दौरान बरोटीवाला मार्केट, संसीवाला, बग्गूवाला, ट्रक यूनियन, टेम्पो यूनियन, दून पब्लिक स्कूल के आसपास के क्षेत्र, स्पैंगले लोक विहार, हरिपुर गेट सहित संबंधित औद्योगिक इकाइयों में बिजली नहीं रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।








