नालागढ़, 7 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा।

राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के कार्यकर्ताओं ने गत दिवस हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बीमार गौ माता को स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदद से बचाकर थाना गांव स्थित श्री राधे गौशाला पहुंचने का धर्म निभाया । मिली जानकारी के मुताबिक़ इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी का भी सहयोग रहा।

यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह राणा ने बताया कि संगठन ने पिछले एक हफ्ते में दो दर्जन से अधिक गौवंश का उपचार कर उन्हें विभिन्न गौशालाओं तक पहुँचाया है।

उन्होंने बताया कि झाड़माजरी, शिवालिक नगर, डोगरावाला, पलखवाला और दशोरा माजरा समेत कई क्षेत्रों में यह सेवा अभियान जारी है।








