/पीजीआईएमईआर में ‘गुणवत्ता यात्रा’ आयोजित।

पीजीआईएमईआर में ‘गुणवत्ता यात्रा’ आयोजित।

क्लीनिकल लैब्स में ISO 15189 मान्यता पर जोर।

चंडीगढ़, 28 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

गुणवत्ता परिषद भारत (QCI) के तत्वावधान में NABL द्वारा पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहयोग से “क्लीनिकल प्रयोगशालाओं में ISO 15189 मान्यता को बढ़ावा” विषय पर गुणवत्ता यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दिगंबर बेहरा, अध्यक्ष राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी एवं पूर्व डीन पीजीआईएमईआर ने कहा कि विश्वसनीय जांच सेवाएं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि मान्यता (Accreditation) केवल प्रमाणन नहीं, बल्कि उत्कृष्टता और मरीज सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता है।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विकास गौतम ने किया, जिन्होंने वर्ष 2014 में मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी विभाग को NABL मान्यता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं डॉ. अभिषेक शर्मा एवं QCI टीम ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

कार्यक्रम में पीजीआईएमईआर और ट्राइसिटी के संकाय सदस्यों व स्वास्थ्य पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर क्लीनिकल लैब्स में ISO 15189 मान्यता की आवश्यकता, सटीकता, विश्वसनीयता और वैश्विक मानकों को लेकर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

पीजीआईएमईआर में गुणवत्ता आधारित डायग्नोस्टिक सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

संस्थान की कई प्रयोगशालाएं, जिनमें मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, हीमेटोलॉजी तथा इम्यूनोपैथोलॉजी के अंतर्गत HIV लैब NABL मान्यता प्राप्त हैं, जबकि अन्य प्रयोगशालाओं की प्रक्रिया प्रगति पर है।