बद्दी, 11 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
उपमंडल बद्दी में मानसून के चलते हुए नुकसान की दैनिक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में जनहानि या पशुहानि की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।
हालांकि, भारी वर्षा के कारण एक आवासीय मकान को आंशिक क्षति पहुँची है। प्रभावित मकान पक्के निर्माण का है, जिसकी अनुमानित क्षति लगभग ₹50,000 आँकी गई है।
रिपोर्ट में उल्लेख है कि अन्य किसी प्रकार की क्षति, जैसे कि कुठिया घर, रिटेनिंग वॉल, दुकानों, फैक्ट्रियों या सरकारी भवनों को नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
यह जानकारी राजस्व विभाग द्वारा तैयार की गई दैनिक हानि रिपोर्ट में दी गई, जिस पर अधिकृत अधिकारी ने हस्ताक्षर कर पुष्टि की है।






