नालागढ़, 12 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।
मानपुरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर Arms Act के तहत मामला दर्ज किया है।
वीडियो में अनिल कुमार उर्फ लक्की पुत्र क्रमचंद, निवासी गांव सल्लेवाल, डाकघर राजपुरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, को एक समारोह के दौरान भीड़ में फायर करते हुए देखा गया है।
वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति भी हथियार लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार इस कृत्य से आम लोगों की जान को खतरा उत्पन्न हुआ और समाज में भय व दहशत का माहौल बना।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मानपुरा में Arms Act के अधीन अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आगे की जांच जारी है।







