/PGIMER चंडीगढ़ ने 33वें अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम का किया सफल समापन।

PGIMER चंडीगढ़ ने 33वें अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम का किया सफल समापन।

चंडीगढ़, 29 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

PGIMER चंडीगढ़ ने भारत सरकार की ITEC पहल के तहत आयोजित 33वें अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रबंधन विकास कार्यक्रम (IPHMDP) का सफल समापन किया। 10 दिवसीय कार्यक्रम में 18 देशों के 41 स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।

समापन समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विजय नेहरा ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए देशों के बीच सहयोग और अनुभवों का आदान-प्रदान आवश्यक है।

PGIMER निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि IPHMDP पिछले एक दशक में वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व प्रशिक्षण का प्रतिष्ठित मंच बन चुका है।

कार्यक्रम निदेशक प्रो. सोनू गोयल ने इसे वैश्विक जनस्वास्थ्य नेतृत्व का सशक्त आंदोलन बताते हुए प्रतिभागियों को ‘IPHMDP एंबेसडर’ नेटवर्क से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। PGIMER की इस पहल ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के रूप में संस्थान की पहचान को और मजबूत किया।