बीबीएन 27 सितंबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन के मानपुरा थाना प्रभारी श्याम लाल इस माह की 30 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। श्याम लाल ने नालागढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दीं और अपने सेवा काल में अधिकारियों के चहेते तथा समाज के सभी वर्गों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए जाने गए।

उन्होंने मानपुरा क्षेत्र में अवैध खनन और अन्य अपराधों पर प्रभावी रोकथाम में अहम भूमिका निभाई । इसके अलावा, विद्यालयों में जाकर बच्चों को कानून और अपराधों से संबंधित जानकारियाँ देकर जागरूकता अभियान भी चलाए।










