/दशहरा पर्व पर बद्दी पुलिस की जनता से अपील – सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएँ त्योहार

दशहरा पर्व पर बद्दी पुलिस की जनता से अपील – सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएँ त्योहार

नालागढ़ 30 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

दशहरा पर्व के अवसर पर बद्दी पुलिस समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करती है और अपील करती है कि यह पर्व शांति व भाईचारे के साथ मनाएँ।

पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों से अपेक्षा करता है कि त्योहार के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएँ, भीड़-भाड़ में धक्का-मुक्की से बचें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। आयोजन समितियों से भी अनुरोध है कि वे उचित सुरक्षा प्रबंध, अग्निशमन यंत्र एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

नागरिक आतिशबाज़ी का प्रयोग सुरक्षित स्थान पर करें और बच्चों को बिना देखरेख पटाखे चलाने न दें। पर्व के दौरान नशे की हालत में वाहन न चलाएँ तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल नज़दीकी थाना अथवा डायल 112 पर दें ।

बद्दी पुलिस द्वारा दशहरा के पर्व पर सुरक्षा एवं यातायात के सम्पूर्ण प्रबन्ध किए जा रहे हैं।