/गोलजमाला में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

गोलजमाला में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित


डॉ. नीतू ठाकुर ने 53 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, युवाओं को नशा मुक्त रहने का संदेश

सोलन (नालागढ़ )18 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल आयुष विभाग के आयुषमान आरोण्य मंदिर, नंगल की ओर से आज गाँव गोलजमाला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का नेतृत्व आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में कुल 53 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि आज हर कोई नशे के नुकसान से परिचित है, फिर भी बड़ी संख्या में युवा शराब, सिगरेट और ड्रग्स जैसी खतरनाक चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिनकी लत उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ इस अवसर पर डॉ. ठाकुर ने कहा कि—
“स्वस्थ रहना ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। ऋतुचर्या और दिनचर्या का पालन कर ही हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं और समाज व परिवार की बेहतर सेवा कर सकते हैं।”

शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।


कार्यक्रम में अजैब सिंह नायर ने लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया और योगाभ्यास भी करवाया।

इस अवसर पर निशा (आयुष फार्मा अधिकारी), आशा वर्कर रीता देवी, सुमति कुमारी, तथा स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आयुष विभाग का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।