/बद्दी पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा।

बद्दी पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा।

मानपुरा, 30 अप्रैल

,हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा।

पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने रोहतानवाला नदी क्षेत्र, खैरांवाला में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर को मौके पर पकड़ा।

जांच के दौरान पाया गया कि दोनों वाहन अवैध खनन कार्य में संलिप्त थे। पुलिस ने मौके पर बिना नंबर प्लेट पोकलेन मशीन और टिप्पर नंबर HP-Q-1259 को कब्जे में लेकर खनन अधिनियम के तहत चालान किया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।