सैकड़ों बच्चों और शिक्षकों ने अनुभव किया आंतरिक शांति का संदेश।
सोलन 19 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
सोलन के रबोन मिडल स्कूल, सोलन में गत दिवस श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा बताए गए सहजयोग ध्यान पद्धति के अंतर्गत एक विशेष योग एवं आत्म-साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं शिक्षकों को आंतरिक शांति, एकाग्रता और आत्मजागृति का अनुभव कराना था।

सोलन के सहजयोग प्रशिक्षकों ने बच्चों को सरल तरीके से ध्यान की प्रक्रिया समझाई तथा कुंडलिनी जागरण और आत्म-साक्षात्कार के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों बच्चों और अध्यापकों ने शांत मन, एकाग्रता तथा आंतरिक आनंद का अनुभव किया। अनेक प्रतिभागियों ने बताया कि कुछ ही मिनटों के ध्यान से उनके भीतर “ठंडक”, “शांति” और “हल्कापन” जैसे सकारात्मक अनुभव हुए।

कार्यक्रम से जुड़े कमल चौहान ने बताया कि सोलन के सभी सहजयोग सहयोगियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि बच्चों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं।
साथ ही यह भी सूचित किया गया कि आगामी वीरवार को भी सुबह 10 बजे इसी प्रकार का आत्म-साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है, ताकि और अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस दिव्य अनुभव का लाभ मिल सके।








