बद्दी 14 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली अहम पिंजौर–बद्दी–नालागढ़ फोरलेन सड़क के सुधार कार्यों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए बरसात से पहले करीब 15 करोड़ रुपये का मेंटेनेंस टेंडर जारी किया जाएगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बताया कि इस सड़क पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और खराब हालत के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने त्वरित सुधार कार्यों का निर्णय लिया है, ताकि बरसात के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
इस योजना के तहत सड़क की मरम्मत, गड्ढों को भरने और आवश्यक स्थानों पर री-सर्फेसिंग का कार्य किया जाएगा। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और माल ढुलाई में भी सुविधा मिलेगी।








